सभी अच्छे हैं
हर व्यक्ति विशेष है, यह बात और है कि हम उसे ही विशेष या अच्छा समझने
लगते हैं, जिसे हम अपने अनुरुप पाते हैं। तो लिजिए, आज चन्द दोस्तों की बात की जाए।
एक महाशय, जो कोई भी विषय हो अपनी बात को नीचे ही
नहीं गिरने देते, मैं व्यक्तिगत तौर पर जानता हूँ, वह हैं तो बड़े अड़ियल स्वभाव
के, लेकिन दिल के एकदम साफ हैं, कोई छलावा नहीं, कोई बात हो तो तुरन्त हिसाब कर
देते हैं, कोई बात दिल पे नहीं लेते, जो कहना होता है, सामने ही कह देते हैं। हम
उनका मज़ाक भी बहुत उड़ाते हैं, उनकी सहनशक्ति की तारीफ करनी चाहिये कि वे सब सहन
कर लेते हैं। वे तन्ख्वाह वाले दिन अपने बैंक से कोई भी पैसा नहीं निकालते उनका मानना है कि ऐसा करने से उनके खर्चे कम हो जाते हैं, ये उनकी खासियत है। उन्हें प्याज पसंद नहीं है, उसे छेड़ने के लिए
लन्च करते समय उनके सामने कोई न कोई प्याज रख देता है, तो वह प्यार से वही प्याज
हमारे सामने रखते हुए एक मीठी सी मुस्कान देते हैं, और सभी एक जोरदार ठहाका लगाते
हैं।
एक और महाशय, दिल के नाजुक, लंबी-लंबी फेंक कर
सभी को हँसाने वाले, उन्हे दुसरे की खिल्ली उड़ानी तो अच्छी लगती है, लेकिन इसके
उलट, खुद के लिए एक भी मजाक सहन नहीं कर पाते और तुरन्त आपे से
बाहर हो जाते हैं, गुस्सा जैसे बे-मौसम की बिजली कड़क जाए। किसी को अन्दाजा ही
नहीं होता कि वह कब कपड़े फाड़ दें या बंदे की छाती पे जा बैठें।
वहीं एक जनाब चुपचाप रहने वाले भी हैं, जो दूसरों
की कमियों को देखते रहते हैं और समय आने पर उन्हें भुनाने से बाज नहीं आते, वे रहस्यमयी
जीवन जीते रहते हैं, उन्हें दूसरों की मदद से कोई लेना देना ही नहीं, जबकि उन्हें
कभी सहायता चाहिये हो तो फोरन आ धमकते हैं।
एक बार किसी अन्य दोस्त ने हमसे कुछ रुपये की मदद
माँगी थी, चूंकि मेरे पास भी उस वक्त उतने रुपये नहीं थे तो इन जनाब से कहा
कि मुझे किसी दोस्त की सहायता करनी है, आवश्यक धनराशि यह कह कर माँगी कि कल आपको
लौटा दूँगा, उन्होंने तुरन्त टका सा जवाब दे दिया कि मैं किसी और की सहायता के लिए
तुम्हें रुपये नहीं दे सकता। मैं उन्हे देखता ही रह गया और फिल्मी गाने के बोल
याद आ गये, बाप बड़ा ना भैय्या, सबसे बड़ा रुपइय्या। अलबत्ता, वही मदद मुझे
एक नये परिचित साथी से मिल गई, पर एक बात जो सभी में कॉमन है कि सभी दिल के अच्छे हैं।
वो (भगवान) बड़ा मेहरबान है। सब एक से तो
नहीं होते ना।
Bahut hi badhiya koshish.....Apne bhavo ko Achchi abhivyakti Di hai...God bless u bro....
ReplyDelete