20.02.2019
गया वक्त
अच्छा और बुरा वक्त सबके जीवन में आता है,
कोई याद रखता है कोई भूल जाता है। बुरा समय वर्षों तक याद रहता है जबकी अच्छा समय हम
जल्दी भुल जाते हैं। ये हम सभी के साथ होता है, कई सालों तक हमें वही बातें दुख और
सुख का अहसास कराती हैं बाद में, 50-60 की उम्र के बाद फिर अपनों के साथ रहे
मन-मुटाव धीरे धीरे हमे भूलने लगते हैं, हमें वो पुराने यार दोस्त, दूर- नजदीक के
रिश्ते, जिनसे मन मुटाव था, यदा-कदा याद आने लगते हैं।
जब अपने बच्चे की शादी का निमन्त्रण देने का समय आता है, तो हम पुराने आपसी झगड़ों को भूल कर सोचते हैं कि, हैं तो अपने ही रिश्तेदार, शादी का कार्ड तो भेज ही दें, आयें ना आयें ये उनकी मर्जी है, अथवा ब्याह का निमन्त्रण देने के लिए सालों बाद कहीं से मोबाइल नम्बर ढूढ़ंते है या कहीं से उनके घर का पता ढूँढकर, पहुँच जाते हैं घर पर, सबके चेहरे बदले नजर आते हैं,क्योंकि सालों बाद जो दिखे हैं, सभी हैरान होते हैं कि आज इतने सालों बाद हमारी याद कैसे आ गई, जलपान के उपरान्त कुछ देर के लिए बेहद हल्की कहा सुनी होती है। दोनों तरफ ही, कुछ झिझक रहती है कि इतने साल बाद बात हो रही है कहीं मुहं से कुछ गलत ना निकल जाये, अब क्या कहना, जो हुआ सो हुआ, अपनी और उनकी धर्मपत्नी के बीच दूसरे कमरे में अलग से हल्की सी नोक-झोंक या कहा सुनी होती है और फिर शान्त माहौल हो जाता है।
कुछ उनकी सुनते हैं और कुछ अपनी सुनाते हैं,
बातों ही बातों में अन्य जानकारों, रिश्तेदारों के हाल-चाल का पता चलता है, कोई कहीं
है, कोई कहीं, किस के बच्चें क्या कर रहें हैं?, फलां
ठीक हैं फलां बीमार और कोई चल बसा आदि, तमाम बातें होती हैं और इस तरह हम सभी के मन
की खटास चली जाती है, इस तरह एक दूसरे से मिलते रहने से धीरे धीरे सभी बिसरी बातों
को भुला देते हैं। हमें लगता है कि जैसे कोई बुरा सपना था जो बीत चूका है। कई बार
लगता है कि काश ये निमन्त्रण पहले देने आ गया होता, तो कितने बरस यूँ ही खामोशी से
नहीं बीतते।
खैर, ये तो सच है कि बीते हुये अच्छे बुरे समय से
हमें आज जीवन जीने की एक नई उर्जा मिलती है जिसे याद करके आज भी कई शारीरिक एवं
मानसिक तकलीफों को सहज ही सहन कर जाते हैं, वहीं हमें साहस व धैर्य की
सीख मिलती रही है। अब हमारे बच्चों का समय आ गया है, हम थोड़े बूढ़े होने लगे हैं। इसलिए
जो मिला और जो खो गया उसकी परवाह किये बिना जीवन का आनन्द लें।
बिल्कुल सही विचार है भाई
ReplyDeleteआपका धन्यवाद जी
ReplyDeleteउत्तम।
ReplyDelete