Sunday, March 15, 2020

भय हरो गिरधारी

भय हरो गिरधारी

भय हरो गिरधारी नारी और नरों का

हे मथुरा नरेश तुम इस वायरस का कछु करो ना

रहे खुशहाली मंगल हो सब घरों का

डरुं बच्चों को कहते स्कूल जाके पढ़ो ना

हे मथुरा नरेश वायरस का कछु करो ना

वैसे हम डरते नहीं पर वो सामने तो पड़े ना

छुपा हुआ है कमबख्त कमीना कालर पकड़ धरो ना

हजारों को लील चुका है अब तो उसका पेट भरो ना

हे मथुरा नरेश तुम इस वायरस का कछु करो ना

हे दया निधान आओ हमसे तुम होली में मिलो ना

होलिका ही जलती आई, कोरोना तुम इस बार जलो ना

प्रभु हम आस्था में कदम बढ़ाते, तुम दो कदम बढ़ो ना

राजेश कुमार पूनिया-  दीप

No comments:

Post a Comment